धनौरी क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन (रोड) ने विद्युत वितरण खंड को सौंपा ज्ञापन
![]()
धनौरी क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन (रोड) ने विद्युत वितरण खंड को सौंपा ज्ञापन
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
धनौरी । क्षेत्र में विद्युत विभाग की भारी कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन (रोड) के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड धनौरी को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया है और कटौती के कारण किसानों की खेतों में खड़ी फसल सूखने की कगार पर होना बताया।
दरअसल भारतीय किसान यूनियन (रोड) के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड धनौरी को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि क्षेत्र में विद्युत विभाग की भारी कटौती की जा रही है। जिस कटौती के कारण किसानों की खेतों में खड़ी फसल सूखने की कगार पर है, क्षेत्रवासियों को सरकार के अनुसार निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से विद्युत आपूर्ति न होकर मात्र 2 से 3 घंटे बिजली ही मिल पा रही है। जिसकी वजह से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश पनप रहा है।
ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 22/06/2024 से पहले विद्युत आपूर्ति सरकार द्वारा निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से नहीं होती है और एसएसओ प्रमोद कुमार द्वारा किसानों का उत्पीड़न को देखते हुए एसएसओ प्रमोद को यहां से स्थांतरण नही किया जाता है तो भारतीय किसान यूनियन(रोड) के बैनर तले किसान बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे,जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। इन सभी बातों को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाअधिकारी बिजली विभाग पहुंचे।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में चौधरी रजत रोड़, अर्जुन सैनी , निर्मल , बिट्टू रोड़, धूमसिंह, दीपक प्रजापति मलखान सिंह, मोहन , धर्मेंद्र धीमान जी मकसूद
आदि कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत