प्रेरणामूर्ति की पुण्यतिथि पर लगाया प्याऊ
![]()
प्रेरणामूर्ति की पुण्यतिथि पर लगाया प्याऊ
तहलका वन न्यूज ब्यूरो
धनौरी । अति पिछड़े घाड क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाली हरिओम सरस्वती विद्यालय समूह की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती प्रकाशी देवी जी की पुण्यतिथि पर धनौरी में प्याऊ लगाया गया।

हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज और हरिओम सरस्वती पी.जी कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने राहगीरों को शरबत पिलाया।हरिओम सरस्वती पी.जी कॉलेज के संस्थापक शिक्षाऋषि स्वर्गीय डॉ. तेजवीर सिंह सैनी जी की पूजनीय माताजी श्रीमती प्रकाशी देवी ने 1987 में धनौरी में एक छोटा सा विद्यालय स्थापित किया।

क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए उन्होंने सरकारी विद्यालय में शिक्षिका की नौकरी भी छोड़ दी थी। 18 जून को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हरिओम पीजी कॉलेज और हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें याद किया।

उनकी स्मृति में तेलीवाला मार्ग पर प्याऊ लगाकर राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमन देवी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। भीषण गर्मी में जल सेवा श्रेष्ठ पुण्य कार्यों में एक है।सचिव डॉ. आदित्य सैनी ने कहा कि गर्मी के सीजन में पीने का पानी अमृत के समान होता है। शरीर को सबसे ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए इस सीजन में अधिक से अधिक प्याऊं लगाए जाने चाहिए।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत