किसान को निवाला बनाने वाले बाघ को वन विभाग की टीम ने ड्रैकुलाइज कर किया काबू
![]()
किसान को निवाला बनाने वाले बाघ को वन विभाग की टीम ने ड्रैकुलाइज कर किया काबू
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
रिपोर्ट:- सलीम अहमद रामनगर
रामनगर । बता दे की बीते 10 दिन पूर्व ग्राम वासी टीला में प्रमोद तिवारी गेहूं के खेत की रखवाली कर रहा था तभी घात लगाए बाघ ने उन पर जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था उसी के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। इसी के मद्देनजर वन विभाग के टीम घटना स्थल पर लगातार बाघ के मूवमेंट पर नजर रखे हुई थी। उसी कड़ी मे रेस्क्यू ऑपरेशन कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम ने सफलता हासिल करते हुए बाघ को पकड़ा जाने से ग्रामीणों ने राहत्त की सांस ली है।

वही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पशु चिकित्सा डॉक्टर दुष्यंत शर्मा द्वारा ट्रकु लाइज क्या गया और बाघ को पहले रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है सीटीआर निदेशक धीरज पांडे ने बताया कि बीते 10 दिन पूर्व किसान प्रमोद तिवारी को निवाला बनाने वाला बाघ घटनास्थल पर दिखने पर उसकी शनिवार को देर रात्रि ग्राम वासी टीला स्थित वाटर होल के करीब ट्रेकुलाइज किया गया और उसका डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए हैदराबाद लेब मे भेजा गया है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार