सफलता::स्मेक तस्करी मे लिप्त वसीम कासमपुर 22 ग्राम स्मेक सहित गिरफ्तार
![]()
अवैध स्मेक तस्करी मे लिप्त वसीम कासमपुर 22 ग्राम आवेध स्मेक सहित गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 22 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की है गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा ड्रग्स फ्री देव भूमि मिशन 2025 अभियान के तहत एवं एसएसपी हरिद्वार की निर्देशानुसार जनपद को नशा मुक्ति करने के अभियान को देखते हुए थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ,अवैध शराब,स्मेक,चरस, गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान किलकिली सहाब रोड कलियर से पुलिस में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 22 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की है गिरफ्तार नशा तस्कर जनपद हरिद्वार का बड़ा स्मेक तस्कर सद्दाम उर्फ़ गुल्लू का सगा भाई बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वसीम पुत्र सलीम बताया गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी,वरिष्ठ उप निरीक्षक आमिर खान, हेड कांस्टेबल अलियास अली आदि शामिल है।

संसारपुर में हजरत रियाज खान व हजरत इब्राहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न, दूर-दराज़ से पहुंचे जायरीन
हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
दृढ़ नेतृत्व की मिसाल: प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का हरिद्वार से देहरादून तक प्रेरक सफर