नाजायज चाकू लेकर वारदात की फिराक में घूम रहे एक युवक को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार
![]()
नाजायज चाकू लेकर वारदात की फिराक में घूम रहे एक युवक को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान नाजायज चाकू लेकर वारदात की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गिरफ्तार युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है कि एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध अवस्था में नहर पटरी पीपल चौक के पास घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कादर पुत्र हैदर निवासी वार्ड नंबर एक कलियर बताया आरोपी के विरुद्ध धारा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियांन, राजेंद्र आदि शामिल रहे।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े