नशा तस्करी में लिप्त 10,28 ग्राम अवैध स्मेक सहित अजीम गिरफ्तार
![]()
नशा तस्करी में लिप्त 10,28 ग्राम अवैध स्मेक सहित अजीम गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
हरिद्वार । मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा कड़े आदेशानुसार रानीपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अवैध स्मेक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10,28 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की है।गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया है कि क्षेत्र में लगातार मादक पदार्थ देसी शराब स्मेक,गांजा,अफीम की तस्करी में लिफ्ट आरोपियों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान रेगुलेटर पुल के पास मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसमें अपना नाम अजीम पुत्र मुशर्रफ निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर थाना रानीपुर हरिद्वार बताया गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में रानीपुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान,उप निरीक्षक मनोज नौटियाल,कांस्टेबल गंभीर,अजय आदि शामिल रहे।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे