विकास भवन को जोड़ने वाली धनौरी औरंगाबाद सड़क जर्जर हालत मे होने से छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों को हो रही भारी परेशानी जनप्रतिनिधियो को नही कोई सरोकार
![]()
विकास भवन को जोड़ने वाली धनौरी औरंगाबाद सड़क जर्जर हालत मे होने से छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों को हो रही भारी परेशानी जनप्रतिनिधियो को नही कोई सरोकार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
धनौरी । धनौरी से होते हुए जिला मुख्यालय एवं विकास भवन तक जाने वाली करीब बीस किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इस सड़क से लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोग रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। धनौरा और तेलीवाला गॉव की नालियों के पानी की निकासी ना होने से मुख्य मार्ग की सड़कों पर पानी ने तालाब का रूप ले लिया है जिससे आने जाने वाले राहगीर आये दिन चोटिल हो रहे है पानी से हुई जर्जर सड़क के चलते आए दिन हादसे होते हैं। कई बार मांग के बावजूद अब तक सड़को पर बहते पानी की समस्या का कोई निदान नही हो रहा है बीते दो सालों से सड़क जर्जर हालत में है। सड़क पर कहीं डामर उखड़ गया है तो कहीं गिट्टियां फैली पड़ी हैं। मरम्मत के अभाव में सड़क पर चलना राहगीरों के लिए मुश्किल हो गया है। सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि थोड़ी सी चूक हुई तो दुर्घटना होनी तय है।
इस सड़क से बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों को और दफ्तर जाने वाले लोगों का आवागमन होता है। इसके बाद भी जन प्रतिनिधि या संबंधित विभाग खस्ताहाल सड़क की सुध नहीं ले रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीण विभागीय अधिकारी से लेकर मंत्री सांसद तक सड़क मरम्मत की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी सड़क की दशा अब तक नहीं सुधर पाई है। और स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने कहा है कि यह 20 किलोमीटर लंबी सड़क पुरी तरह जर्जर हालत में है अगर लोकसभा चुनाव से पहले इस सडक पर बेहता पानी के निकासी का समाधान और सड़क नहीं बन पाती तो आगामी लोकसभा चुनाव में स्थानीय सांसद एवं जनप्रतिनिधियों का विरोध किया जायेगा।

कार्रवाई:नशा तस्कर इनाम अली 07.88 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 12 घंटे में गुमशुदा युवती बरामद,सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द
अवैध मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई: सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने अनियमिताएं मिलने पर एक दर्जन प्रतिष्ठान किए सीज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10,000 रुपये का इनामी स्मैक तस्कर जावेद गिरफ्तार
कलियर थाना क्षेत्र के तेलीवाला क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, फार्मासिस्ट न मिलने पर सख्त चेतावनी