कलियर पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध की कार्रवाई, 10 मंडल मांझा बरामद कर किया नष्ट
![]()
कलियर पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध की कार्रवाई, 10 मंडल मांझा बरामद कर किया नष्ट
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने क्षेत्र में चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकान स्वामियों के विरुद्ध उनकी दुकानों पर छापा मार कर 10 मंडल चाइनीज मांझा बरामद कर उसको नष्ट किया गया है और दुकान स्वामियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान कर आगे से नही बेचनी की चेतावनी दी गई है। और कहा है की अगर कोई भी दुकान स्वामी अपनी अपनी दुकानों पर चाइनीज मांझा बेचता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है कि थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझा विक्रेताओं के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान कलियर कस्बा वार्ड नंबर 1 में इरशाद पुत्र वाहिद और इमली खेड़ा निवासी में मोहित पुत्र सतपाल की दुकानों पर छापा मारकर वहां पर 10 मंडल चाइनीज मंझे के बरामद कर उसको नष्ट किया गया है और दोनों दुकान स्वामियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है आगे भी चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी,हेड कांस्टेबल संजय रावत,बबलू कुमार, जमशेद अली,कांस्टेबल जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

बड़ा एक्शन: ऑपरेशन प्रहार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,113 पव्वे अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश: SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस को मिली सफलता,आरोपी गिरफ्तार
भारत रत्न बाबा आंबेडकर जयंती पर चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल,शोभायात्रा में विधायक उमेश कुमार ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि कि अर्पित
हज हाउस कलियर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, उड़ान पुष्टि 15 अप्रैल तक अनिवार्य