छात्राओं ने पोस्टर तथा रंगोली बनाकर लोगों को कैंसर से बचाव का दिया संदेश,कैंसर के प्रति किया जागरूक
![]()
छात्राओं ने पोस्टर तथा रंगोली बनाकर लोगों को कैंसर से बचाव का दिया संदेश,कैंसर के प्रति किया जागरूक
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । धनौरी मे स्थित हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने कैंसर से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की।प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर और इसके आसपास लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने की मुहिम चलाई। छात्र बसंत कुमार, जॉनी, मोहित, तुषार, मोंटी, सुखविंदर कौर, नंदनी आदि ने सबसे पहले महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बताया कि खतरनाक केमिकल का उपयोग कम प्रयोग करें ।खेती में भी कीटनाशकों का प्रयोग न्यूनतम होना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे और वजन को हमेशा नियंत्रण में रखें। छात्राओं की ओर से पोस्टर बनाए गए तथा रंगोली बनाकर भी लोगों को कैंसर से बचाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ.आदित्य गौतम ने कहा कि कैंसर से बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है. उप प्राचार्य डॉ.योगेश कुमार ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरुकता जरूरी है। ताकि समय से इसकी पहचान हो सके।कार्यक्रम संयोजक डॉ. ऐश्वर्या सिंह और डॉ. प्रिया सैनी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने गली मोहल्ले में भी कैंसर के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. ज्योति जोशी, डॉ. साक्षी शर्मा, डॉ. छवि, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ दीपमाला कौशिक, डॉक्टर मोनिका चौधरी आदि उपस्थित रहे।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप