स्मेक तस्करी में लिफ्ट कलियर नगर पंचायत का पूर्व सभासद गिरफ्तार 4,21 ग्राम अवैध स्मेक बरामद
![]()
स्मेक तस्करी में लिफ्ट कलियर नगर पंचायत का सभासद गिरफ्तार 4,21 ग्राम अवैध स्मेक बरामद
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पिरान कलियर बेडपुर वार्ड नम्बर दो से सभासद रह चुका है पुलिस ने उसको अवैध स्मेक तस्करी में गिरफ्तार कर उसके पास से 4,21 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
कलियर थाना प्रभारी दिलबर नेगी ने बताया है कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद को नशा मुक्ति करने के लिए अवैध शराब,स्मेक,चरस, गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध लगातार थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान नहर पटरी पुरानी स्टील फैक्ट्री के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 4, 21 ग्राम अवैध स्नेक बरामद की है गिरफ्तार आरोपी युवक से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसमें अपना नाम मोहसिन पुत्र घसीटा निवासी वेडपुर थाना कलियर बताया उसने बताया है कि वह नगर पंचायत कलियर का पूर्व सभासद रह चुका है और काफी टाइम से स्मेक तस्करी में लिप्त है जिससे वह मोटा मुनाफा कमाता है गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है ।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी दिलबर नेगी, उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, हेड कांस्टेबल इलियास अली, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े