शिव मंदिर में चोरी के माल सहीत दो आरोपी गिरफ्तार
![]()
शिव मंदिर में चोरी के माल सहीत दो आरोपी गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक शिवामंदिर में चोरी के माल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।दोनों आरोपियों की विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू करती है।
कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया है कि 24 जनवरी बुधवार को अमित कुमार सैनी अध्यक्ष शिव मंदिर समिति इमली खेड़ा ने तहरीर देकर बताया था कि यहां पर स्थित शिव मंदिर मेंअज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में रखी मूर्ति व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए हैं।तहरीर के आधार पर चोरों को पकड़ने के लिए अपर उप निरीक्षक राम अवतार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था।टीम द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र एवं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भूरे साहब पीर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो छोटे पीली धातु के गधा, माइक स्टैंड, मूर्तियां व अन्य समान बरामद कर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम विवेक पुत्र महेंद्र हाल निवासी इमली खेड़ा थाना कलियर मूल निवासी ढडेरा कोतवाली रुड़की सिविल लाइन बताया एवं दूसरा आरोपी नाबालिक बताया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह, अपर उप निरीक्षक राम अवतार, हेड कांस्टेबल संजय रावत, कांस्टेबल आबिद अली आदि शामिल रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में भाजपा पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से हो रही है पूछताछ
जियारत के लिए आईं परिवार से पिछड़ गई 4 वर्षीय माफिया बानो, कलियर पुलिस की सतर्कता से मां की गोद में लौटी मुस्कान
SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद