कलियर धनौरी के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल की किल्लत,पेट्रोल पम्पो पर लगी लम्बी लम्बी लाइने
![]()
कलियर धनौरी के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल की किल्लत,पेट्रोल पम्पो पर लगी लम्बी लम्बी लाइने
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
रिपोर्ट:- हनीफ सलमानी
पिरान कलियर । देश भर में चल रही बड़े वाहन ड्राइवरो की हड़ताल के चलते तेल की गाड़ी नही आने से कलियर धनौरी में स्थित अधिकांश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल किल्लत हो जाने से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो जाने से उन्होंने पेट्रोल नहीं होने का बोर्ड लगा दिया है और जिस पेट्रोल पम्प पर अभी तेल बाकी है वहां पर गाड़ियों एवं मोटरसाइकिलो की तेल लेने के लिए लंबी-लंबी लाइन लग रही है और वहां गाड़ी चालको को घंटो घंटो इंतजार कर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल व डीजल भरवा रहे हैं जिसमें आने-जाने वाले वाहन चालाको को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि मालवाहक गाड़ियों के ड्राइवरो की हड़ताल से चलते पेट्रोल पंप पर डीजल एवं पेट्रोल की गाड़ी नहीं आने से यह समस्या बनी हुई है।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत