कलियर पुलिस ने अवैध देशी शराब सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
![]()
कलियर पुलिस ने अवैध देशी शराब सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिकनिक मार्का के 52 अवैध देसी शराब के पव्वे बरामद किए हैं
कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त करने के लिए अवैध शराब,चरस,स्मेक, गांजा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाएं जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध निर्देशअनुसार थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम नांगल पलुनी गांव में एक आरोपी द्वारा अपने ही घर में पिकनिक मार्का की अवैध देसी शराब की बिक्री करते हुए पुलिस द्वारा मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे देसी शराब पिकनिक मार्का के बरामद किए हैं गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम मनीष पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम नांगल पलूनी थाना कलियर जनपद हरिद्वार बताया है आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह कांस्टेबल फुरकान अहमद,राहुल चौहान आदि शामिल रहे।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े