राष्ट्रीय राजपूत कर्णी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नृशंस हत्या की निंदा कर दोषियों के खिलाफ की कठोर कार्रवाई की मांग
![]()
राष्ट्रीय राजपूत कर्णी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नृशंस हत्या की निंदा कर दोषियों के खिलाफ की कठोर कार्रवाई की मांग
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
रुड़की । राष्ट्रीय राजपूत कर्णी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की पुण्य आत्मा की शांति व उनकी हत्या करने वाले दोषियों को सजा देने हेतु क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर शांति प्रार्थना सभा व कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की नशृंस हत्या को निंदनीय घटना बताते हुए उनके हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (स्थापित 1857) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल पुंडीर एडवोकेट,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद अनूप राणा,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के जिला अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा,श्रीराजपूत कर्णी सेना के जिलाध्यक्ष अमित सिंह राणा के संयुक्त नेतृत्व में छत्रिय समाज के लोगों ने दो मिनट का मौन रख श्रीकर्णी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रणय प्रताप सिंह,पार्षद शक्ति सिंह राणा,प्रदीप सिंह पुंडीर, कृष्णपाल सिंह कुशवाहा, श्री राजपूत कर्णी सेना के नगर अध्यक्ष सुबोध नेगी,जयपाल सिंह कुशवाहा,राजकुमार सिंह कुशवाहा,संजय राणा,महेंद्र सिंह राणा,कुलदीप राणा आदि क्षत्रिय समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड