बरेली शरीफ से झंडा लेकर 110 जयरीनों का जत्था पहुँचा कलियर, अक़ीदतमंदो ने फुल मालाओ से किया स्वागत
![]()
बरेली शरीफ से झंडा लेकर 110 जयरीनों का जत्था पहुँचा कलियर,अक़ीदतमंदो ने फुल मालाओ से किया स्वागत
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर शरीफ मैं स्थित दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी बरेली शरीफ से सूफ़ी वसीम मियां साबरी की कर सरपरस्ती में 110 जयरीनो का जत्था झंडा लेकर अक़ीदत के साथ पहुंचा है दरगाह साबिर पाक पर हर साल बरेली शरीफ से यह जत्था झंडा के साथ अक़ीदत के साथ पहुंचता है।

कलियर पहुंचने पर जत्था का स्वागत अक़ीदत मंदो लोगों द्वारा फूल मालाओं के साथ किया जाता है और मेहंदी डोरी के दिन चांद की 1 तारीख को साबिर पाक के बुलंद दरवाजा पर झंडा कुशाई (झंडा फहराने) की रस्म अदा की जाएगी इस दौरान हजारों जयरीन शिरकत करेंगे यह जत्था बरेली शरीफ से 14 दोनों तक पैदल चलकर अपना सफर पूरा करते हुए पिरान कलियर शरीफ पहुंचा है

नमाज ए असर के बाद झंडा फहराने की रस्म अदा की जाएगी और इसके साथ ही देश की अखंडता एकता खुशहाली और अमन चैन की दुआएं की जाएगी झंडा कुशाई की इस रस्म के बाद दरगाह साबिर पाक का सालाना उर्स का आगाज हो जाएगा जो लगभग दो सप्ताह तक चलेगा दरगाह साबिर पाक की सालाना उर्स में देश विदेश के लाखो जयरीन शिरकत करते हैं।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे