मेहंदी डोरी रस्म के साथ साबिर पाक के सालाना उर्स का आगाज, मेला क्षेत्र में अवस्थाओं का बोल बाला
![]()
मेहंदी डोरी रस्म के साथ साबिर पाक के सालाना उर्स का आगाज, मेला क्षेत्र में अवस्थाओं का बोल बाला,
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर दरगाह साबिर पाक के 755 वा सालाना उर्स का आगाज मेहंदी डोरी रस्म के साथ हो गया है। अब यहां पर दूर दराज से आने वाले जयरीनो की संख्या मे रोज इजाफा होता जायेगा। जो धीरे-धीरे यह भीड़ लाखों में पहुंच जाएगी।
बता दे विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के इस सालाना उर्स में देश ही नहीं विदेशों से भी जयरीन अक़ीदत के साथ लाखों की संख्या में आते हैं उसी को देखते हुए शासन प्रशासन के द्वारा यहां पर हर साल उर्स की तैयारी अलग से व्यवस्था कराई जाती है जिसमे इस साल यहां पर आधी अधूरी तैयारियों के साथ इस साल उर्स के लगने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि दरगाह प्रबंधन की लचर रवैया के साथ यहां पर अभी अवस्थाओं का बोल वाला है। हरिद्वार जिलाधिकारी द्वारा उर्स शुरू होने से पहले हज हाउस में संबंधित अधिकारियों की एक बैठक के दौरान दिशा निर्देश दिए थे कि समय से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर ले जाए लेकिन धरातल पर अवस्थाएं देखने को मिल रही है जिसका खामियाजा बाहर से आने वाले जयरीनो पर भारी ना पड़ जाए अगर बात की जाए साफ सफाई की व्यवस्था तो यहां पर चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए नजर आएंगे और जगह-जगह बरसाती पानी का ठराव हो रहा है जिससे कि संक्रमण बीमारी व डेंगू जैसे गंभीर बीमारी होने का खतरा मंडरा रहा है लेकिन दरगाह प्रबंधन द्वारा यहां पर कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है जिससे की साबिर पाक से अस्था रखने वालों में रोष पनप रहा है। लेकिन दरगाह प्रबंधन के कान पर जु रेंगती नजर नहीं आ रही है बरहाल अभी चाँद की 11 तारीख की छोटी रोशनी व 12 तारीख को बड़ी रोशनी होनी है अभी 10 दिन शेष बाकी है देखनी वाली बात होगी 10 दिनों में दरगाह प्रबंधन यहां पर फैली अवस्थाओं को लेकर कुछ गुल खिला पता है कि नहीं यह देखनी वाली बात होगी।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप