उत्तराखंड एसटीएफ एवं एफड़ीए व ड्रग विभाग की सयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
![]()
उत्तराखंड एसटीएफ एवं एफड़ीए व ड्रग विभाग की सयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
तहलका वन न्यूज ब्यूरो

रुड़की । गंगा नहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मतलबपुर गांव में उत्तराखंड एसटीएफ एवं एफड़ीए व ड्रग विभाग की सयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में भिन्न-भिन्न कंपनियों की करीब 25 लाख रुपए कीमती नकली एंटीबायोटिक दवाइयां व नकली दवाइयां बनाने में प्रयोग किए जाने वाले 25 लाख रुपए से ज्यादा कीमती कच्चे माल की बड़ी खेप बरामद कर भंडाफोड़ किया है

देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि विगत काफी समय से एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा हरिद्वार क्षेत्र में नकली दवाइयां के संबंध में सूचना प्राप्त हो रही थी जिसकी गोपनीय तौर पर जानकारी होने पर एसटीएफ को नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री के संबंध में पुख्ता जानकारी मिलने पर एसटीएफ एवं एफड़ीए व रुड़की ड्रग्स विभाग के इंस्पेक्टर अनीता भारती, गंगनहर पुलिस की सयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रुड़की के पास स्थित ग्राम मतलबपुर में घर मे ही नेचुरल फार्मानेचुरल फार्मास्यूटिकल कंपनी पर छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में नकली दवा बनाने वाली मशीनें नकली रैपर, कच्चा माल़ बरामद कर मौके से एक आरोपी अमित धीमान पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मतलबपुर थाना गंगनहर को नकली दवाओं के साथ लगभग 25 लाख की नकली दवाओं के साथ गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा बताया गया की वह इस नकली दवाइयां को कोरियर के माध्यम से अलग अलग राज्यों में भेजते हैं। जिससे मोटा मुनाफा कमाता है। छापे में बरामद नामी कंपनियों की दवा की कीमत 25 लाख से ज्यादा व कच्चे माल की कीमत भी लगभग 25 लाख से जयादा बताई जा रही है।एसटीएफ द्वारा मौके पर कार्रवाई जारी है साथ ही अन्य व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है जिनके द्वारा इस फैक्ट्री में नकली दवाइयां बनाने में आरोपी का सहयोग किया जा रहा था और आरोपी के अपराधी इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

मौके से बरामदगी का विवरण
18 लाख पैक्ड दवाइयां,5 लाख खुली दवाइयां,5 बड़ी मशीन,20 कट्टे कच्चा माल,5 बंडल प्रिंटेड दवाईयों के रैपर आदि सामग्री बरामद हुई है।
टीम में नायक तहसीलदार बृजमोहन सिंह, रुड़की ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती, एफडीए विजिलेंस संजय नेगी, योगेंद्र,रवि पंत आदि सामिल रहे।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े