एसएसपी हरिद्वार ने पाँच वर्षीय चोरी हुए बच्चे का किया खुलाशा,तीन आरोपी गिरफ्तार
![]()
एसएसपी हरिद्वार ने पाँच वर्षीय चोरी हुए बच्चे का किया खुलाशा,तीन आरोपी गिरफ्तार

तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । रुड़की कोतवाली मे एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कलियर से चोरी हुए बच्चे का खुलाशा करते हुए बताया है कि पुलिस टीम द्वारा बच्चे की बरामदगी के लिए घटना स्थल के आसपास व सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर टेक्किकल टीम की मदद से ग्राम टांडा रामपुर उत्तर प्रदेश से बच्चे हमजा को सकुशल बरामद करते किया है।और घटना मे सामिल तीन आरोपियों इकबाल हुसैन पुत्र भूरे अहमद निवासी गाँव मानपुर जिला मुरादाबाद,अनवर अली पुत्र हिकमत अली निवासी गाँव टांडा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश एवं कामिल अली पुत्र कासिम अली निवासी टांडा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

बता दे की कलियर स्थित दरगाहओ पर देश के कोने-कोने से जयरीन अकीदत के साथ आकर यहां पर रहते हैं।इनमें से कुछ जायरीन दरगाह के आसपास बाहर खुले मैदान में झुग्गी झोपड़ी डालकर रहते हैं और कुछ जयरीन कमरे किराए पर लेकर रहते हैं पूर्व मे भी संदिग्ध परिस्थितियों में छोटे-छोटे बच्चे गायब हो चुके हैं जिसमें कुछ बच्चों को कलियर पुलिस द्वारा बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है।

मामला बाबा जिलानी की दरगाह के पास किराये पर रहने वाले सलमान निवासी चांदपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त की शाम को कलियर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह बाबा जिलानी की दरगाह के पास बने किराए का कमरा लेकर रहता है शाम को उसका 5 वर्षीय बच्चा हमजा घर के बाहर खेल रहा था लेकिन वह जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसको आसपास तलाश किया पर वह कहीं नहीं मिला कलियर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई थी और अपहरण की धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांचपड़ताल सुरु कर दी थी।

मामला एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के संज्ञान में आने पर कलियर पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए बच्चें की बरामदगी के लिए चार टीमें का गठन किया गया है।बच्चे की बरामदगी लिए चार टीमों का गठन किया गया था। टीम द्वारा लगातार बच्चे की बरामदगी के लिए जगह-जगह ताबिश दे रही थी। जिसमें टीम द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुए बच्चे को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

कोई संतान ना होने पर किया था बच्चा चोरी
आरोपी इकबाल के यहां उसकी पत्नी से एक लड़की होने के बाद दूसरा बच्चा ना होने के चलते बच्चे का अपहरण किया था
पुलिस टीम में स्वप्न किशोर एसपी देहात पुलिस,सुश्री पल्लवी त्यागी सीओ रुड़की,कलियर थाना प्रभारी जहाँगीर अली, सीआईयू टीम हरिद्वार व सीआईयू टीम रुड़की सामिल रहीं।

OYO होटल की आड़ में चल रहा था अय्याशी का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 07 युवक युवतियां डिटेन, मचा हड़कंप
युवती से संबंध बना बिनारसी हत्याकांड की जड़, पुलिस ने 11 आरोपितों को किया गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक