सफलता::गिरोह बनाकर यूपी के पशु चोर करते थे पशुओं की चोरी, खानपुर पुलिस ने धर दबोचा एक पशु चोर
![]()
सफलता::गिरोह बनाकर यूपी के पशु चोर करते थे पशुओं की चोरी, खानपुर पुलिस ने धर दबोचा एक पशु चोर
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । खानपुर थाना क्षेत्र में यूपी के पशु चोर गिरोह बनाकर पशुओं की चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गए हैं खानपुर पुलिस ने गिरोह के तीनो सदस्यों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार उसके दो साथीयो को तलाश कर रही है।
खानपुर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया है कि सचिन पुत्र रंजीत निवासी माड़ाबेला ने 16 अगस्त को थाने में तहरीर देकर बताया था कि देर रात अज्ञात चोरों ने उसके पशुओं को चोर कर फरार हो गए हैं तहरीर के आधार पर अज्ञात पशु चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर एक टीम का गठन किया गया था टीम द्वारा थाना क्षेत्र के लालचंद वाला में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था चेकिंग अभियान के दौरान सामने से एक वाहन आता देखकर पुलिस ने उसको रोकने का इशारा किया पर वह वाहन को वापस घुमाकर भागने लगा पुलिस ने दौड़कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम इरशाद पुत्र सलीम निवासी फलौदा जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी जैनपुर गांव थाना कोतवाली मंगलौर बताया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पशु चोरी में इस्तेमाल होने वाली पिकअप गाड़ी एव चोरी के पशुओं को बेचने से मिली ₹25000 की नगदी बरामद हुई है आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। और फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है
पुलिस टीम में खानपुर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, अप निरीक्षक आशीष भट्ट,अपर उप निरीक्षक प्रमोद सेमवाल, हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह, कांस्टेबल सुखविंदर सिंह, राहुल नेगी सी आई यु रुड़की शामिल रहे हैं।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित