बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर मे मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
![]()
बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर मे मनाया गया कारगिल विजय दिवस
तहलका1न्यूज़ ब्यूरो
रुड़की । कारगिल दिवस के अवसर पर बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार में कारगिल की लड़ाई के समय सीमा पर सुरंग तथा ब्रिज बनाने वाले हवलदार विनोद कुमार सैनी को विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने शॉल उड़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया है। साथ ही मां भारती की रक्षा करने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।दुश्मन से लड़ते हुए कारगिल शहीदों के अदम्य शौर्य एवं पराक्रम को याद करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि कारगिल का युद्ध बहुत ही विषम परिस्थितियों में लड़ा गया कंपकपाती हार्ड गला देने वाली ठंड में दुश्मन 18 हजार फुट की ऊंचाई पर अस्त्र शस्त्रों से लैस तथा भारतीय सेना नीचे से मोर्चा ले रही थी और 60 दिन तक चले भारत-पाकिस्तान के बीच भीषण युद्ध में अंततः 26 जुलाई 1999 को भारत की विजय हुई। तब से प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में विजय दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 10 के छात्र समीर में प्रथम स्थान एवं कक्षा 12 की सानिया ने द्वितीय स्थान और कक्षा 12 की ताजमीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णयाक मंडल में निखिल अग्रवाल,नेत्रपाल एवं नीतू शर्मा रहे। इस अवसर पर श्रीमती पारुल देवी,श्रीमती अनुदीप, सुधीर सैनी, रजत बहुखंडी,श्री विजय त्यागी,श्रीमती कल्पना सैनी,श्रीमती अर्चना पाल तथा अन्य शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने की एवं संचालन वरिष्ठ शिक्षक संजय पाल ने किया है।

संसारपुर में हजरत रियाज खान व हजरत इब्राहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न, दूर-दराज़ से पहुंचे जायरीन
हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
दृढ़ नेतृत्व की मिसाल: प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का हरिद्वार से देहरादून तक प्रेरक सफर