देवभूमि मे नशे का खात्मा उत्तराखंड पुलिस का संकल्प,अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक
![]()
देवभूमि मे नशे का खात्मा उत्तराखंड पुलिस का संकल्प,अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक

देवभूमि से साइबर क्राइम और नशे का खात्मा उत्तराखंड पुलिस का संकल्प डीजीपी अशोक कुमार
पिरान कलियर । उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि उत्तराखंड से अन्य अपराधों को पर अंकुश लगाने के साथ साथ ,साइबर क्राइम को रोकना उत्तराखंड पुलिस का मुख्य उद्देश्य है जिसमे हमें अपने कर्मठ और लग्नशील पुलिस कर्मियों की बदौलत बहुत अधिक सफलता भी मिली है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पर अंकुश व रोकथाम पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है मगर फिर भी हमारे सतर्क व जागरूक पुलिस कर्मियों की मेहनत से इस पर कंट्रोल किया जा रहा है।
यह कार्य जनता के सहयोग से ही सम्भव हो सकेगा।
पुलिस मुख्यालय देहरादून में उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने डी जी पी अशोक कुमार को हरिद्वार कावड़ मेला शांतिपूर्ण व सफलता के साथ सम्पन्न होने तथा साइबर अपराधियों द्वारा हेली सेवा में ठगी करने वाले गिरोह की गिरफ्तारी पर बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया ।
डीजीपी अशोक कुमार ने मंगलोरी को ,साइबर अपराध पर आई अपनी नवीन पुस्तक “साइबर एनकाउंटर्स” भेंट की ।
इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जिस प्रकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि को अगले वर्ष तक नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है उसी प्रकार उत्तराखंड पुलिस भी मुख्यमंत्री के ही मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का साइबर अपराध मुक्त राज्य बनाने का प्रयत्न कर रही है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने इस बार चारधाम यात्रा से पूर्व पूरी सतर्कता बरतते हुए 41 फ़र्ज़ी वेबसाइटों को बन्द कराया साथ ही साइबर अपराधियों को विभिन्न शहरों से गिरफ्तार भी किया और लोगों की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए 100 करोड़ रुपये भी बचाये ।उन्होंने बताया कि राजस्थान, गुड़गांव, मेवात, झारखंड, बिहार, बंगाल के साथ साथ साइबर क्राइम के केंद्र अब ग़ाज़ियाबाद व नोएडा भी बन गए हैं।अशोक कुमार ने किताब के बारे में बताया कि इसमें 12 साइबर अपराध की घटनाओं को नाम बदलकर कहानियों के रूप में पेश किया गया ताकि जनता इनसे सबक ले सके ।इस किताब की भूमिका महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा लिखी गयी है।

संसारपुर में हजरत रियाज खान व हजरत इब्राहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न, दूर-दराज़ से पहुंचे जायरीन
हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
दृढ़ नेतृत्व की मिसाल: प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का हरिद्वार से देहरादून तक प्रेरक सफर