भाजपा कर रही है हरिद्वार मे सैनी समाज की घोर उपेक्षा,भुगतना पड़ेगा आगामी लोकसभा चुनाव मे खामियाजा, सुभाष सैनी
![]()
भाजपा कर रही है हरिद्वार मे सैनी समाज की घोर उपेक्षा,भुगतना पड़ेगा आगामी लोकसभा चुनाव मे खामियाजा, सुभाष सैनी
प्रधान संपादक:- सत्तार अली
Tahalka1news, portal
सम्पर्क सूत्र:-9760333318
7818046969
रुड़की । रुड़की गांधी वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन का शुभारंभ महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया जबकि समापन पर सभी ने सरकार द्वारा मृतक आश्रित विधवाओं को मुआवजा न दिए जाने पर सरकार के जोरदार विरोध का संकल्प लिया। और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ लोजमों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है जिसमे में मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि अप्रैल 2017 से अप्रैल 2018 तक तीन घटनाओं में सैनी समाज के एक महिला समेत छह लोगों की निर्मम हत्याएं कर दी गई थी। जिनमें सरकार के तत्कालीन प्रवक्ता मदन कौशिक व रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा मृतक आश्रित विधवाओं को ढ़ाई ढ़ाई लाख व तीन लाख रुपए की सरकारी मुआवजे की घोषणा पीड़ितों के घरों पर जाकर की थी लेकिन आज छह वर्ष बीतने के बाद भी घोषित सरकारी मुआवजा पीड़ित विधवाओं को नहीं मिला। उन्होंने कहा है कि शेरपुर निवासी दो सैनी बिरादरी के चौकीदारों की विधवाओं ने अपने परिवार को साथ लेकर कौशिक व बत्रा के खिलाफ धरना दिया। उनकी मांग है कि कौशिक व बत्रा या तो घोषित सरकारी मुआवजा या फिर अपनी झूठी घोषणाएं प्रेस के माध्यम से ही वापस लें ले। धरना प्रदर्शन में पहुंचे राजकुमार सैनी,कांग्रेस नेता आशीष सेनी,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार,कांग्रेस नेता कलीम खान,श्रवण गोस्वामी, युवा नेता विशाल शर्मा,कांग्रेस नेत्री रितू कंडियाल,आर्य समाज नेता हरपाल आर्य,पूर्व पार्षद संजय चौधरी,समाज सेवी लखपत सैनी,अनुभव गुप्ता, मनीष यादव,पूर्व सभासद मौ राशिद ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने पीड़ित विधवाओं को मुआवजा नहीं दिया तो लोकसभा चुनाव में भाजपा विधायकों के काले कारनामों को उजागर किया जायेगा जिससे जनता भाजपा को हराकर सबक सिखायेगी।
इस मौके पर पीड़ित विधवाओं में पुष्पा सैनी, रमेशो सैनी व उनके परिवार से लखपत सैनी, युवराज सैनी, शुभम सैनी सहित शिक्षक राजपाल सिंह सैनी, युवा नेता शकील अहमद जाकिर हुसैन, मी शाहिद, कांग्रेस नेता सुशील कश्यप, अजय सैनी, हरीश भारद्वाज, सुभाष शर्मा, मास्टर कल्लू सिंह, आदेश सैनी, धर्मवीर सैनी, प्रवीण सैनी, मास्टर धर्मसिंह सैनी सहित अनेक जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे