विश्व पर्यावरण दिवस::भयावह स्थिति से बचने के लिए हम सबको पेड़ लगाने चाहिए, संजय गर्ग प्रधानाचार्य
![]()
भारतीय संस्कृति व दर्शन में वृक्षों को देवत्व का दर्जा प्राप्त है इसीलिए देवताओं की भांति पीपल के वृक्ष की पूजा की जाती है, प्रधानाचार्य संजय गर्ग
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
रुड़की । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बीडीइंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया तथा छात्र-छात्राओं में जागरूकता हेतु पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि भारत वर्ष अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता, सुरमयता, रमणीयताएवं बासंती वैभव के लिए जग प्रसिद्ध रहा है। हिमालय की हरीतिमा संपूर्ण विश्व को आकर्षित करती है। हमारी भारतीय संस्कृति एवं दर्शन में वृक्षों को देवत्व का दर्जा प्राप्त है।देवताओं की भांति पीपल के वृक्ष की पूजा की जाती है।प्रातः काल भगवान की पूजा अर्चना करने के पश्चात बचे हुए जल को तुलसी के पौधे में चढ़ाकर प्रणाम किया जाता है। भगवान सत्यनारायण की कथा में भी केले तथा आम के पत्तों की पूजा का प्रावधान है। बेल की पत्तियों तो भगवान शिव के मस्तिष्क पर चढ़ाई जाती हैं तथा कदब के वृक्ष को भी भगवान श्री कृष्ण का प्रिय समझकर उसे प्रणाम किया जाता है।

लेकिन औद्योगिकीकरण के इस युग में वृक्षों एवं वनों को बड़ी निर्दयता के साथ काटे जाने लगा,जिसके दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं। संपूर्ण विश्व का तापमान बढ़ रहा है जिससे ग्लेशियर पिघल रहे हैं तथा समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है।इस भयावह स्थिति से बचने के लिए हम सबको पेड़ लगाने चाहिए क्योंकि हमारे पुराने ग्रंथों में भी कहा गया है एक वृक्ष सौ पुत्र समान है।
वृक्षारोपण प्रभारी संजय पाल ने बताया कि आज फलदार छायादार एवं सजावटी लगभग 50 वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता हेतु एक पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके परिणाम निम्नवत हैं
इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान-कु मुस्कान
द्वितीय स्थान-कु प्रिया प्रजेश
तृतीय स्थान-कु-सबिया एवं निबंध प्रतियोगिता
प्रथम स्थान-कु सानिया
द्वितीय स्थान-कु वंशिका शर्मा
तृतीय स्थान-मोहम्मद शोएब मिला है
इस अवसर पर सुधीर सैनी, नेत्रपाल,सैयद त्यागी,बृजमोहन, अशोक,संजय कुमार,लोकेश तथा सत्येंद्र वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े