एनसीसी कैडेट्स के लिए हुआ कार्यशाला का आयोजन,बीएसएम इंटर कॉलेज से हुआ सुरु हुई एनसीसी केडेट्स की रैली
![]()
एनसीसी कैडेट्स के लिए हुआ कार्यशाला का आयोजन,बीएसएम इंटर कॉलेज से हुआ सुरु हुई एनसीसी केडेट्स की रैली
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
रुड़की। रुड़की बीएसएम इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के लिए जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के बाद एनसीसी कैडेट्स की ओर से एक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से जी-20 और इसकी थीम के बारे में जानकारी दी गई।और एनसीसी केडेट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।


साथ ही कार्यशाला के मुख्य अतिथि व प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन उत्तराखंड में हो रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। यह वह स्वर्णिम अवसर है जब दुनिया के लोग देश की संस्कृति सभ्यता और धार्मिकता से जुड़ेंगे। और हमारे देश का नाम रोशन होगा।

रुड़की बीएसएम विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित अनेक जानकारियां एनसीसी कैडेट को दी। इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने रैली का आयोजन रैली बीएसएम इंटर कॉलेज से शुरू होकर शेखपुरी, नेहरू नगर, मालवीय चौक होते हुए रुड़की के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कॉलेज आकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर कैप्टन अजय कौशिक, कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर,थर्ड ऑफिसर कमल मिश्रा, डॉ अभय,अमित कपिल,विकास गौतम,विशाल शर्मा,डीएन पांडे, एनसीसी कैडेट विवेक गौरव उपाध्याय सामिल रहे।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े