कलियर पुलिस ने किया एक अवैध खनन से भरी ट्रॉली को सीज,
![]()
कलियर पुलिस ने किया है अवैध खनन से भरी ट्रॉली को सीज
*ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली*
*tahalka1news*
*सम्पर्क:-9760333318*
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया है बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर ट्रॉली आसपास की नदियों व खेतो से अवैध खनन कर रहा था ।

कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि कांवड़ पटरी पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था की सामने बिजली घर के समीप एक अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक कर चालक द्वारा खनन से संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा गया पर मौके चालक ने खनन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया था। अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया है। साथ ही कहा है कि आगे भी अवैध खनन व उवरलोड गाड़ियों को सीज करने की कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई::150 किलो गौमांस के साथ अफरोज और कलीम गिरफ्तार;पुलिस ने उपकरण भी किए बरामद
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल का जखीरा बरामद, गोदाम सील
हज यात्रा-2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी, 20 जुलाई अंतिम तिथि; समय रहते करे आवेदन ,हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद
एसएसपी के निर्देश पर कलियर पुलिस का एक्शन, सट्टा डायरी और नकदी के साथ उवैद गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: 24 घंटे में कलियर पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार