खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने नकोदर से लिया हिरासत मे
![]()
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने नकोदर से लिया हिरासत मे
चंडीगढ़ । जालंधर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को आज पंजाब पुलिस ने नकोदर से हिरासत में लिया। उसके 6 सहयोगियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।
आपको बता दें कि पिछले महीने अमृतपाल और उसके समर्थक तलवारें और पिस्तौल लहराते हुए अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाने में अपने एक करीबी को छुड़ाने के लिए घुस गये थे। उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई थी।पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। पुलिस राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे न डरें और ना ही अफवाह ना फैलाएं।
कौन है अमृतपाल
आपको बता दें कि दुबई से आपराधिक और सामाजिक जुड़ाव रखने वाला बंदूकधारी स्वयंभू सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह भारत लौटने के बाद सुर्खियों में आया। अमृतपाल के पास लाइसेंसी हथियार रखने वाली उसकी अपनी सेना है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अमृतपाल कई विवादों, अपहरण और धमकियों के मामलों में शामिल रहा है। उसने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धमकी देते हुए कहा था कि उनका हश्र भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसा होगा। ‘वारिस पंजाब दे’ कट्टरपंथियों का एक संगठन है, जिसकी स्थापना एक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने की थी, सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं रविवार तक निलंबित कर दी गई हैं ताकि कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब ना कर पाये।

ऑपरेशन प्रहार’ का असर: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 21 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई”
ऑपरेशन प्रहार: देह व्यापार मामले में फरार महिला वारंटी गिरफ्तार, कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई”
तमंचे की नोक पर दहशत फैलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
24 घंटे में चोरी का खुलासा: सूने घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने किया मामले का खुलासा
तमंचे की नोक पर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, SSP मंजुनाथ टीसी की सख्ती का असर