बर्ड फ्लू अलर्ट: एक सप्ताह तक मुर्गा-मुर्गी, पक्षियों और अंडों पर पूर्ण रोक, उल्लंघन होने पर होंगी कार्रवाई
![]()
बर्ड फ्लू अलर्ट: एक सप्ताह तक मुर्गा-मुर्गी, पक्षियों और अंडों पर पूर्ण रोक, उल्लंघन होने पर होंगी कार्रवाई
tahalka1news
उत्तराखंड। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बिलासपुर क्षेत्र में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड में स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग अलर्ट पर है। एहतियात के तौर पर सरकार ने प्रदेशभर में मुर्गा, मुर्गी, अन्य पक्षियों तथा अंडों की एक सप्ताह तक आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह कदम संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए उठाया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार बर्ड फ्लू मुख्यतः पक्षियों में फैलने वाला वायरस है, लेकिन सावधानी न बरतने पर इसका असर इंसानों पर भी हो सकता है। इसलिए आमजन से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, बीमार या मृत पक्षियों की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
प्रदेश सरकार ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से भी आग्रह किया गया है कि वे बिना आवश्यकता के मुर्गा-मुर्गी और अंडों का परिवहन न करें।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित