कलियर पुलिस ने 60 किलो प्रतिबंधित गों मांस सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार
![]()
कलियर पुलिस ने 60 किलो प्रतिबंधित गों मांस सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने महमूदपुरर रोड पिरान कलियर में स्थित एक दुकान पर छापा मारकर 60 किलो प्रतिबंधित गौ मांस सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर गौ संरक्षण अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है ।
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी की महमूद पुर रोड करियर मे स्थित एक दुकान में प्रतिबंधित गौ मांस की बिक्री की जा रही है सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी बेलड़ा मे डॉ निशांत शर्मा को सूचित कर मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया और उक्त दुकान पर छापा मारकर एक आरोपी शाहरुख पुत्र रमजान निवासी पिरान कलियर को 60 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस व एक तराजू पलड़ा एवं वाट एक चौपड़ एक कुल्हाड़ी एक सुवा सहित गिरफ्तार कर आरोपी गौ तस्कर के विरुद्ध उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है ।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली,उप निरीक्षक नवीन नेगी, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, रविंद्र बालियान,कांस्टेबलल राहुल नेगी दीपक कुमार आदि शामिल रहे हैं।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत