दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी बाइक चोर नही आये पकड़ में,, पीड़ित ने पुलिस से की बाइक चोरो को पकड़ने की मांग
![]()
दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी बाइक चोर नही आये पकड़ में
पीड़ित ने पुलिस से की बाइक चोरो को पकड़ने की मांग
ब्यूरो प्रमुख:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
धनौरी । धनौरी में जिम संचालक की हुई बाइक चोरी मे मामले में दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं । बाइक चोर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसको लेकर पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। लगभग दो सप्ताह पूर्व धनौरी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित एक जिम के सामने से चोर एक बाइक चुरा ले गए थे। जिसके बाद बाइक स्वामी सुभम पुत्र अर्जुन निवासी जस्वावाला ने बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पीड़ित का आरोप हैं कि वह कलियर थाने और धनौरी चौकी के चक्कर काट रहा है परन्तु पुलिस की ओर से चोरो को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्यवाही उक्त मामले में नही की गई है। धनौरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर का कहना है कि बाइक चोरी मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। चोरो की तलाश की जा रही है जल्द ही बाइक चोर का पकड।लिया जाएगा।।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप