यातायात के नियमों का पालन ना करने वाले वाहनों के विरुद्ध कलियर पुलिस ने की कारवाई
![]()
यातायात के नियमों का पालन ना करने वाले वाहनों के विरुद्ध कलियर पुलिस ने की कारवाई
. पिरान कलियर । हरिद्वार जिले मे यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सभी कोतवालियों व थाना पुलिस को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जिले में नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे वाहनों/गलत नंबर प्लेट/मॉडिफाइड साइलेंसरों/बहुत तेज पटाखे की आवाज करने वाले वाहनो/ बिना कागज़ के चलने वाले /प्रेशर हॉर्न आदि वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देशानुसार अभियान चलाए जा रहा है अभियान को सफल बनाने के लिए कलियर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले नाबालिकों के गार्जनों के विरुद्ध भी कारवाई जा रही है। उपनिरक्षक नरेश कुमार गंगवार ने टीम बनाकर देर रात तक अभियान चलाकर 5 वाहनों को सीज कर चालान कर कारवाई की गई है।
पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक नरेश कुमार गंगवार कॉन्स्टेबल रविंदर बालियान,अरविंद,होमगार्ड सलीम आदि सामिल रहे।

ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना