हरियाणा की बाइक नंबर लेकर यूपी के अवैध शराब तस्कर को कलियर पुलिस ने 208 अवैध शराब के पव्वे सहित किया गिरफ्तार
![]()
हरियाणा की बाइक नंबर लेकर यूपी के अवैध शराब तस्कर को कलियर पुलिस ने 208 अवैध शराब के पव्वे सहित किया गिरफ्तार
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने क्षेत्र में हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत क्षेत्र में नशीले पदार्थ की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के तहत एक अवैध शराब तस्कर हरियाणा नंबर की बाइक लेकर यहां पर शराब तस्करी करने आया था जिसको पुलिस ने बाइक समेत गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह बारे में बताया है पुलिस पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व पुलिस उपाधिक्षक रुड़की के निकट पर्यवेक्षण मे थाना क्षेत्र में नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत पंचायत चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है उप निरीक्षक नवीन नेगी द्वारा दोनों नहरों के बीच में चेकिंग अभियान के दौरान सामने से एक बाइक पर सवार युवक आता दिखाई देने पर पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया पर वह पुलिस को देखकर बाईक वापस मोड़ कर भागने लगा पुलिस ने भाग रहे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रवीण उर्फ़ परविंदर पुत्र इलमचंद निवासी फरीदपुर थाना फतहेपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया पुलिस द्वारा उक्त युवक की तलाशी लेने पर उसके बेग के अंदर से अवैध शराब दबंग मार्का के 208 अवैध शराब के पव्वे बरामद हुए है पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, उप निरीक्षक नवीन नेगी कांस्टेबल रवींद्र बालियान, इलियास अली आदि शामिल रहे।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े