संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
![]()
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
tahalka1news
रिपोर्ट- सलीम अहमद (रामनगर)
रामनगर । रामनगर क्षेत्र के चिल्किया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान मधु (24 वर्ष) पत्नी खीम सिंह निवासी चिल्किया, कोतवाली रामनगर के रूप में हुई है। मधु का मायका जसपुर क्षेत्र में है और उसके पिता का नाम चन्द्रपाल सिंह बताया गया है।
जानकारी के अनुसार मधु की शादी करीब तीन माह पूर्व, फरवरी 2026 में खीम सिंह के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि मधु अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जिस कमरे में घटना हुई, उसे सुरक्षित कर सील कर दिया गया है ताकि जांच के दौरान आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें।
मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी को अभी केवल तीन माह ही हुए थे, ऐसे में इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां थीं, जिन्होंने मधु को यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर किया, इसका जवाब पुलिस जांच और आने वाली रिपोर्टों के बाद ही सामने आ सकेगा।

ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार
युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक