May 21, 2026 10:04:18 pm

हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी के अथक प्रयासों से खोया मोबाइल हुआ बरामद

Loading

हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी के अथक प्रयासों से खोया मोबाइल हुआ बरामद

दरगाह में खोया मोबाइल पुलिस द्वारा लौटाने पर आजमगढ़ की युवती ने जताया आभार

tahalka1news

कलियर । दरगाह क्षेत्र में भीड़ के बीच खोए मोबाइल को कलियर पुलिस ने तत्परता और तकनीकी सहायता से बरामद कर मिसाल पेश की है।

दिनांक 15.05.2026 को आजमगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी युवती चांदनी ने थाना कलियर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि दरगाह में भारी भीड़ के दौरान उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया है। शिकायत मिलते ही कलियर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल की तलाश शुरू की।

हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी के लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर युवती चांदनी को वापस सौंप दिया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर युवती ने कलियर पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

पुलिस टीम मेंहेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी आदि सामिल रहे।

प्रमुख खबरे