तेजतर्रार रुड़की CO नताशा सिंह को भावभीनी विदाई, अब संभालेंगी CID देहरादून की जिम्मेदारी
![]()
तेजतर्रार रुड़की CO नताशा सिंह को भावभीनी विदाई, अब संभालेंगी CID देहरादून की जिम्मेदारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी दी विदाई की उज्ज्वल भविष्य की कामना
tahalka1news

हरिद्वार । जनपद हरिद्वार में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और प्रभावशाली कार्यशैली के लिए पहचान बनाने वाली पुलिस उपाधीक्षक (DySP) नताशा सिंह का स्थानांतरण सीआईडी देहरादून होने पर पुलिस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित जनपद के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नताशा सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में टीम भावना, अनुशासन और निष्पक्ष कार्यप्रणाली से पुलिस विभाग की कार्यशैली को मजबूत किया।
एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि नताशा सिंह ने हरिद्वार जनपद में रहते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया और अपनी मेहनत व ईमानदारी से विभाग में अलग पहचान बनाई। उन्होंने विश्वास जताया कि सीआईडी देहरादून में भी वह अपनी कार्यकुशलता से नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।
विदाई समारोह के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। पुलिस परिवार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर भविष्य और सफलता की कामना की।

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी जोगेन्द्र गिरफ्तार
तेजतर्रार रुड़की CO नताशा सिंह को भावभीनी विदाई, अब संभालेंगी CID देहरादून की जिम्मेदारी
नकली दवाओं और ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ पिरान कलियर मेडिकल व्यापारियों का बिगुल, 20 मई को क्षेत्र के मेडिकल स्टोर बंद रखने की अपील
इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप