कलियर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दरगाह प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बाजार क्षेत्र हुआ साफ
![]()
कलियर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दरगाह प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बाजार क्षेत्र हुआ साफ
tahalka1news
कलियर । क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ दरगाह प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ा अभियान चलाया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे हटाया जाए, ताकि आम लोगों और जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इसी क्रम में टीम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें पिरान कलियर बाजार और सोहलपुर रोड पर कई दुकानदारों द्वारा अनाधिकृत रूप से दुकानें लगाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आई। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।
संयुक्त टीम ने पीपल चौक, नवाब बाजार, सोहलपुर रोड और दरगाह मुख्य मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कई अस्थायी दुकानों और अवैध ढांचों को हटाया गया, जिससे मार्गों पर यातायात सुचारू हुआ और क्षेत्र में व्यवस्था बहाल हुई।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपनी दुकानें लगाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और व्यवस्था बेहतर बनेगी।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार