मां की सूनी गोद फिर भरी:कलियर पुलिस ने दूर कर्नाटक से बेटी को सकुशल लौटाया,श्रीलंका भेजनी की तैयारी में थी अपहरणकर्ता महिला
![]()
मां की सूनी गोद फिर भरी:कलियर पुलिस ने दूर कर्नाटक से बेटी को सकुशल लौटाया,श्रीलंका भेजनी की तैयारी में थी अपहरणकर्ता महिला
tahalka1news

कलियर । पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामले का खुलासा करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को कर्नाटक से सकुशल बरामद कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की तत्परता और तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग से एक बड़ी वारदात टल गई।
एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना पिरान कलियर में एक महिला निवासी मुस्लिम नगर, बक्सी का तालाब थाना जानकीपुरम, लखनऊ (हाल निवासी मुकर्बपुर, कलियर, हरिद्वार) ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाली एक महिला कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई है और वापस नहीं लौटी।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एसपी देहात व सीओ रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला बच्ची को रुड़की से सहारनपुर, फिर दिल्ली होते हुए अलग-अलग स्थानों पर ले जाती रही और अंततः उसकी लोकेशन कर्नाटक के बैंगलोर में मिली।
उन्होंने बताया है कि 16 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम कर्नाटक पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी महिला ने खुलासा किया कि वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी और उसका उद्देश्य बच्ची से भीख मंगवाना तथा उसे गलत कार्यों में धकेलना था। उसने बच्ची को बड़े शहरों में ज्यादा कमाई का लालच देकर अपने कब्जे में रखा।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस की मुस्तैदी से एक मासूम बच्ची को गलत हाथों में जाने से बचा लिया गया। बच्ची की मां, जो बेहद गरीब और बीमार है, अपनी बेटी को सकुशल देखकर भावुक हो गई और पुलिस का आभार जताया।
एसएसपी हरिद्वार ने इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, कोतवाली पिरान कलियर,व0उ0नि0: देवेन्द्र सिंह तोमर,अ0उ0नि0: रामअवतार,हो0का0: सोनू कुमार,म0का0: सरिता राणा आदि सामिल रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार