April 18, 2026 06:57:03 pm

कार्रवाई::फिरौती के लिए अपहरण मामले में फरार शिल्पी गिरफ्तार,दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी

Loading

कार्रवाई::फिरौती के लिए अपहरण मामले में फरार शिल्पी गिरफ्तार,दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी

tahalka1news

देहरादून । देहरादून में अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसी कड़ी में दून पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण जैसे गंभीर मामले में वांछित अभियुक्ता शिल्पी पुत्री स्वर्गीय पूनाराम को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला फिरौती के उद्देश्य से किए गए अपहरण से जुड़ा हुआ है, जिसमें अभियुक्ता लंबे समय से फरार चल रही थी। दून पुलिस की लगातार निगरानी और सटीक सूचना तंत्र के चलते आखिरकार अभियुक्ता को दबोच लिया गया।
इस प्रकरण में पहले ही 05 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मामले में और अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रमुख खबरे