June 9, 2026 11:56:07 pm

अश्लील हरकतों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, 05 महिलाएं हिरासत में

Loading

अश्लील हरकतों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, 05 महिलाएं हिरासत में

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस, संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ स्पा सेंटरो पर चला सघन अभियान

tahalka1news

हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था एवं सार्वजनिक शालीनता बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में सिडकुल थाना पुलिस ने क्षेत्र में अशोभनीय एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है।

पुलिस को प्राप्त शिकायतों के आधार पर सिडकुल क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में पांच महिलाओं को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही पुलिस द्वारा सिडकुल क्षेत्र तथा पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटरों की भी गहन जांच और सत्यापन अभियान चलाया गया। जांच के दौरान प्रतिष्ठानों के दस्तावेज, कर्मचारियों का सत्यापन तथा संचालन संबंधी आवश्यक मानकों की पड़ताल की गई। पुलिस अधिकारियों ने संचालकों को नियमों का पूर्ण पालन करने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।

सिडकुल पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर अशोभनीय गतिविधियों, अनैतिक कार्यों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं किसी प्रकार की संदिग्ध, अवैध अथवा समाज विरोधी गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

प्रमुख खबरे