April 15, 2026 03:16:40 am

बड़ा एक्शन: ऑपरेशन प्रहार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा

Loading

बड़ा एक्शन: ऑपरेशन प्रहार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा

tahalka1news

देहरादून। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से भारत में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान शबनम खातून (काल्पनिक नाम) के रूप में हुई है, जो लगभग एक माह पूर्व अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर देश में दाखिल हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्ता ने पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे, जिनके आधार पर वह खुद को भारतीय नागरिक बताकर देहरादून में रह रही थी।

अभियुक्ता के कब्जे से एक फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ये दस्तावेज उसकी पहचान छिपाने और लंबे समय तक भारत में अवैध रूप से रहने के उद्देश्य से तैयार किए गए थे।
पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने, धोखाधड़ी और अवैध रूप से भारत में निवास करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश में जुट गई है जिन्होंने अभियुक्ता को फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद की।

एसएसपी देहरादून ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत शहर में अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरे