हिरोइन तस्करी का भंडाफोड़,गुफरान गिरफ्तार,तरुण पाल उर्फ चीनू का नाम आया सामने
![]()
हिरोइन तस्करी का भंडाफोड़,गुफरान गिरफ्तार,तरुण पाल उर्फ चीनू का नाम आया सामने
tahalka1news
देहरादून । जनपद देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान, निवासी आजाद कॉलोनी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून, मूल निवासी ग्राम कोट खादर थाना रायपुर सादत जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त गुफरान ने बताया कि वह बरामद हेरोइन को तरुण पाल उर्फ चीनू, निवासी थाना पटेल नगर देहरादून से लेकर आया था। आरोपी का उद्देश्य इस हेरोइन को फुटकर में बेचकर अवैध लाभ कमाना था।
इस मामले में थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून में अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपी तरुण पाल उर्फ चीनू की तलाश भी शुरू कर दी गई है और उसके संबंध में गहन जांच की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में भाजपा पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से हो रही है पूछताछ
जियारत के लिए आईं परिवार से पिछड़ गई 4 वर्षीय माफिया बानो, कलियर पुलिस की सतर्कता से मां की गोद में लौटी मुस्कान
SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद