भगवानपुर बीडी इंटर कॉलेज में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन,छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
![]()
भगवानपुर बीडी इंटर कॉलेज में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन,छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
tahalka1news
रुड़की । हरिद्वार जनपद के भगवानपुर स्थित बी डी इंटर कॉलेज में संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालयों में केवल शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्वच्छता को व्यवहार में उतारने के लिए जागरूकता और मानसिकता में बदलाव भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जूनियर एवं सीनियर वर्ग में निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे—
🔹 जूनियर वर्ग निबंध प्रतियोगिता
प्रथम – कु. हरप्रीत (बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर)
द्वितीय – कु. आयुषी (सी एम डी इंटर कॉलेज, चूड़ियाला)
तृतीय – कु. सारा (बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर)
🔹 जूनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम – कु. प्रिया (बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर)
द्वितीय – कु. माही (सी एम डी इंटर कॉलेज, चूड़ियाला)
तृतीय – कु. अक्सा (बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर)
🔹 जूनियर वर्ग वाद-विवाद प्रतियोगिता
प्रथम – मारुति नंदन (बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर)
द्वितीय – कु. इकरा (बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर)
तृतीय – कु. अंतिम (सी एम डी इंटर कॉलेज, चूड़ियाला)
🔹 सीनियर वर्ग निबंध प्रतियोगिता
प्रथम – कु. मुस्कान (बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर)
द्वितीय – कु. रीतिका (सी एम डी इंटर कॉलेज, चूड़ियाला)
तृतीय – कृष त्यागी (सी एम डी इंटर कॉलेज, चूड़ियाला)
🔹 सीनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम – कु. इल्मा मिर्जा (गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज, बुग्गावाला)
द्वितीय – रिया (सी एम डी इंटर कॉलेज, चूड़ियाला)
तृतीय – कु. आरजू (बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर)
🔹 सीनियर वर्ग वाद-विवाद प्रतियोगिता
प्रथम – कु. सना (बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर)
द्वितीय – वेदांशी त्यागी (सी एम डी इंटर कॉलेज, चूड़ियाला)
तृतीय – कु. आयशा (बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर)
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका पुष्पराज सिंह चौहान, श्रीमती शालिनी मनी, श्रीमती निधि, श्रीमती चारु पंत, श्रीमती सुदेश राकेश एवं कु. सारीन ने निभाई।
इस अवसर पर ब्लॉक संसाधन व्यक्ति श्रीमती रश्मि तथा संकुल संसाधन व्यक्ति श्रीमती सीमा, श्रीमती सुप्रिया गौड़, श्रीमती संगीता गुप्ता, कु. तनु, सैयद त्यागी, रोहित, बृजमोहन, अशोक, वसीम, लोकेश और राजकुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से छात्रों में न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी, बल्कि स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ

भगवानपुर बीडी इंटर कॉलेज में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन,छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई,34 गैस सिलेंडर के साथ अवैध रिफिलिंग गैंग पकड़ा
ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कामयाबी:पुलिस ने 29.20 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार
अभियान:गाँव-गाँव पहुँची 1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट,खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए तेज हुआ टीकाकरण अभियान
हाईवे पर दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल—पुलिस ने फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला