April 10, 2026 02:34:20 am

कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई,34 गैस सिलेंडर के साथ अवैध रिफिलिंग गैंग पकड़ा

Loading

कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई,34 गैस सिलेंडर के साथ अवैध रिफिलिंग गैंग पकड़ा

tahalka1news

रिपोर्ट- सलीम अहमद (रामनगर)

रामनगर । रामनगर में गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई, जिसमें कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर खताड़ी क्षेत्र में छापेमारी की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि खताड़ी स्थित एक घर में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर उनकी रिफिलिंग कर कालाबाजारी की जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां से 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, एलपीजी रिफिलिंग के उपकरण, तराजू-बांट और आधा ड्रम डीजल बरामद किया गया।
मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमन उर्फ भल्ला (26 वर्ष) और शहजाद उर्फ शैजी (23 वर्ष) पुत्र रईस अहमद, निवासी खताड़ी, रामनगर (नैनीताल) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज करते हुए FIR संख्या 101/26 पंजीकृत की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य व.उ.नि. दीपक बिष्ट, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल संजय सिंह और महिला कांस्टेबल रेशू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरे