July 17, 2026 04:44:52 am

दहेज हत्या का फरार आरोपी परवेज गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

Loading

दहेज हत्या का फरार आरोपी परवेज गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

कलियर के महमूदपुर निवासी महिला की लिखित तहरीर पर हुईं पुलिस की कार्रवाई

tahalka1news

रुड़की। दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को रुड़की पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।
मामले के अनुसार, दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को वादिनी रहमानी पत्नी स्वर्गीय गुलशेर, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उसकी पुत्री को उसके पति परवेज पुत्र रिफाकत द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया गया और अंततः उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया।
इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 385/2025, धारा 80(2) बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी रुड़की श्रीमती नताशा सिंह द्वारा की जा रही थी।
जांच के दौरान आरोपी परवेज लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय थीं। इसी क्रम में 31 मार्च 2026 को पुलिस को सफलता हाथ लगी, जब आरोपी को सिविल लाइन मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवेज पुत्र रिफाकत, निवासी ग्राम भंगेड़ी महावतपुर, थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहन कठैत, हेड कांस्टेबल प्रवीण (321) और कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल (1419) की अहम भूमिका रही।

प्रमुख खबरे