लंढौरा के मदरसा इमदादुल इस्लाम में दहेज और नशे के खिलाफ बुलंद हुई आवाज़, उलमा-ए-किराम ने समाज सुधार का लिया संकल्प
![]()
लंढौरा के मदरसा इमदादुल इस्लाम में दहेज और नशे के खिलाफ बुलंद हुई आवाज़, उलमा-ए-किराम ने समाज सुधार का लिया संकल्प
tahalka1news
रुड़की । दिनांक 29 मार्च 2026 को कस्बा लंढौरा स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम में दहेज प्रथा और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक अहम और जागरूकता पूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस बैठक में बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम और अइम्मा-ए-किराम ने शिरकत कर समाज को इन बुराइयों से बचाने पर गंभीर चर्चा की।बैठक के दौरान वक्ताओं ने दहेज जैसी कुरीति को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए इसे पूरी तरह खत्म करने पर जोर दिया। साथ ही नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को इससे दूर रखने और जागरूक करने का आह्वान किया गया। उलमा-ए-किराम ने कहा कि ये दोनों बुराइयां समाज को अंदर से खोखला कर रही हैं और इनके खिलाफ मिलकर आवाज उठाना बेहद जरूरी है।
इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को दहेज और नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे और एक बेहतर, साफ-सुथरे समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
अंत में अल्लाह तआला से दुआ की गई कि वह हम सभी को इन बुराइयों से बचने और समाज में सुधार लाने की तौफीक अता फरमाए।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित