कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
![]()
कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
गोकशी मामले में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी मुस्तफा गिरफ्तार
tahalka1news
बहादराबाद । जनपद में नशा और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने एक ओर जहां अवैध स्मैक के साथ शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर गोकशी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को भी दबोच लिया।
पहले मामले में, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान नहर पटरी, गुजरों के डेरे के पास से रमाकांत पुत्र राजकुमार निवासी फतेहगंज, बरेली (हाल निवासी पावन धाम कॉलोनी, कनखल) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 18.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5.70 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, रमाकांत पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है।
वहीं, दूसरे मामले में बहादराबाद पुलिस ने गोकशी के अपराध में फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी मुस्तफा पुत्र अख्तर निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद को गिरफ्तार किया है। यह मामला जनवरी 2025 का है, जब पुलिस और गोवंश संरक्षण टीम ने मुस्तफाबाद के जंगल में छापेमारी कर भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया था। घटना के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।
पुलिस द्वारा लगातार दबिश और सर्च अभियान के बाद आखिरकार 19 मार्च 2026 की रात को आरोपी मुस्तफा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 के तहत कार्रवाई की गई है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार