5000 रुपये का इनामी वांछित दानिश गिरफ्तार,काफी समय से गिरफ्तारी से बचकर चल रहा था फरार
![]()
5000 रुपये का इनामी वांछित दानिश गिरफ्तार,काफी समय से गिरफ्तारी से बचकर चल रहा था फरार
tahalka1news
कलियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिरान कलियर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 5000 रुपये के इनामी और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो काफी समय से पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था।
कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि थाना कलियर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 347/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस तथा 11(4)/12 पॉक्सो अधिनियम के तहत वांछित आरोपी दानिश पुत्र इकराम निवासी थीथकी गोपाली देवबंद रोड थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 28 वर्ष के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था, जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
कलियर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश में उसके घर सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लगातार सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को सफलता मिली। दिनांक 14 मार्च 2026 को गोपाली चौकी के पास देवबंद हाईवे से दोपहर लगभग 2:30 बजे पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए इनामी वारंटी को आवश्यक कार्रवाई के बाद आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी दानिश पुत्र इकराम, निवासी थीथकी गोपाली देवबंद रोड, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ.प्र.), उम्र 28 वर्ष।
पुलिस टीम रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष कोतवाली पिरान कलियर,महिला उपनिरीक्षक विशाखा राठौर,हेड कांस्टेबल अमित कुमार,कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह,होमगार्ड अंकित कुमार आदि सामिल रहे।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: राजवीर हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका के पिता को रास्ते से हटाने के लिए रची गई साजिश,दो आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई,गौकशी में वांछित गैंगस्टर इकरार गिरफ्तार
किशनपुर जमालपुर में तीन दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले का भव्य समापन,ग्रामीण विकास की मिसाल बनी ग्राम पंचायत
रामनगर में झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश: 70 CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचे आरोपी, मंगलसूत्र व बाइक बरामद
एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा एनडीपीएस एक्ट में लिप्त 25 व्यक्तियों की नशे के खिलाफ काउंसलिंग