साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
![]()
साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
tahalka1news
पिरान कलियर। पिरान कलियर क्षेत्र के मुक़र्रबपुर निवासी किसान के बेटे मो. शोएब पुत्र इब्दुर्रहमान ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करते हुए यूकेपीएससी परीक्षा में चयन प्राप्त किया है। उनका चयन फोरेंसिक डिपार्टमेंट के सेक्शन नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक्स अनुभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से मुक़र्रबपुर, कलियर और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
परिणाम घोषित होते ही उनके परिवार और नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई देने लगे।
मुक़र्रबपुर निवासी मो. शोएब एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता इब्दुर्रहमान खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शोएब ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद आईआईटी रुड़की से एमटेक किया और वर्तमान में वहीं के केमिस्ट्री विभाग से पीएचडी कर रहे हैं। पीएचडी की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने यूकेपीएससी की तैयारी जारी रखी और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
मो. शोएब ने बताया कि इससे पहले वह गेट (GATE) और सीएसआईआर-नेट जेआरएफ परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं, जिसके आधार पर उनका चयन आईआईटी रुड़की के केमिस्ट्री विभाग में हुआ था। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विभाग के नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक्स अनुभाग में केवल दो पद थे, जिनमें एक जनरल और एक ईडब्ल्यूएस सीट थी। उनका चयन जनरल सीट पर हुआ है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और आईआईटी रुड़की के प्रोफेसरों को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अपने प्रदेश और देश की सेवा करना है।
मो. शोएब की इस उपलब्धि पर विधायक हाजी फुरकान अहमद, नगर पंचायत चेयरमैन समीना, सलीम अहमद, सभासद जावेद साबरी, अकरम प्रधान, सभासद राशिद, तुफैल अहमद, शफक्कत चेयरमैन, एडवोकेट शादाब, रईस अहमद, इसरार शरीफ, नाजिम त्यागी, डॉक्टर यूनुस, शफीक मलिक, एडवोकेट सहजाद, रोशन सहित अनेक गणमान्य लोगों और नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप