February 8, 2026 06:44:27 am

दरगाह से गांवों तक चला स्वच्छता अभियान:कलियर में पुलिस, नगर पंचायत व स्वयंसेवियों का व्यापक सफाई अभियान

Loading

दरगाह से गांवों तक चला स्वच्छता अभियान:कलियर में पुलिस, नगर पंचायत व स्वयंसेवियों का व्यापक सफाई अभियान

tahalka1news

कलियर।उत्तराखंड पुलिस के स्वच्छता संकल्प को ज़मीनी स्तर पर उतारते हुए थाना पिरान कलियर पुलिस, नगर पंचायत एवं स्वयंसेवी संगठनों की संयुक्त टीमों द्वारा सम्पूर्ण कलियर क्षेत्र में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों के क्रम में धार्मिक, तीर्थ एवं सार्वजनिक स्थलों को विशेष रूप से अभियान में शामिल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के आदेशानुसार थाना पिरान कलियर क्षेत्र में सघन सफाई अभियान संचालित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में दरगाह क्षेत्र, मेला क्षेत्र, अब्दाल साहब मार्ग, हज हाउस मार्ग, इमलीखेड़ा एवं धनौरी क्षेत्रों में बड़े स्तर पर साफ-सफाई की गई। पुलिसकर्मियों ने हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक परिसरों की सफाई कर आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।

स्वच्छता अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने अपने आसपास साफ-सफाई रखने और समाज को स्वच्छ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अभियान में एसएसआई सुनील दत्त पांडे, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान सहित थाना एवं चौकियों का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता का मजबूत संदेश दिया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने आमजन से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

स्वच्छता अभियान में हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान, चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद, सभासद अमजद मलिक, डॉ. शहज़ाद अली, नाजिम, जावेद, राशिद, रहीस, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सबनम सिद्दीकी, फौज़िया सिद्दीकी, नगर पंचायत का समस्त स्टाफ, स्कूल, बैंक, पुलिस प्रशासन एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

प्रमुख खबरे