ब्रेकिंग::महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान क्रैश, उपमुख्यमंत्री सहित 5 की मौत खबर
![]()
ब्रेकिंग::महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान क्रैश, उपमुख्यमंत्री सहित 5 की मौत खबर
मुम्बई ब्यूरो। आज सुबह 28 जनवरी 2026 को सुबह एक दुखद विमान हादसे की जानकारी सामने आई है जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अजित पवार का चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा बारामती (पुणे जिला) में लैंडिंग के दौरान हुआ जब विमान रनवे से फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।पहले 6 लोगों की मौत की खबर आई थी लेकिन अब विमान में सवार 5 लोगों की खबर आ रही है
पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें स्थानीय कार्यक्रमों और चुनावी सभाओं में भाग लेना था। लैंडिंग के समय विमान का संतुलन बिगड़ गया और विमान रनवे से बाहर उतरते ही टकरा गया। टक्कर के बाद विमान भयंकर आग की लपटों में झुलस गया और पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
घटना में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कुल 5–6 लोग विमान में सवार थे जिनमें चालक दल और पवार के सहयोगी शामिल थे। किसी भी सवार की जिंदा बचने की खबर नहीं है और DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने पुष्टि की है कि मौके पर ही सभी की मौत हो गई।
सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन की टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुँच चुकी हैं और जांच जारी है कि हादसा तकनीकी खराबी, रनवे की स्थिति या अन्य कारणों से कैसे हुआ।
राजनीति जगत और आम जनता के बीच इस घटना ने भारी शोक और सदमा फैलाया है, राज्य के वरिष्ठ कामकाजी नेता के आकस्मिक निधन से पूरे महाराष्ट्र में संवेदना की लहर देखने को मिल रही है।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर