हज यात्रा 2026: हज यात्रियों की सेवा के लिए उत्तराखंड से मास्टर शकील अहमद सहित आठ सरकारी कर्मचारी चयनित, एक नाम अभी शेष,देखे लिस्ट
![]()
हज यात्रा 2026: हज यात्रियों की सेवा के लिए उत्तराखंड से मास्टर शकील अहमद सहित आठ सरकारी कर्मचारी चयनित, एक नाम अभी शेष,देखे लिस्ट
tahalka1news
कलियर । वर्ष 2026 की हज यात्रा के सफल एवं सुचारु संचालन के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य हज समिति ने प्रदेश से नौ सरकारी कर्मचारियों का चयन किया है, जिन्हें हज यात्रियों के साथ सऊदी अरब भेजा जाएगा। ये कर्मचारी हज यात्रा के दौरान यात्रियों की सेवा, मार्गदर्शन, प्रशासनिक सहयोग तथा किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान की जिम्मेदारी निभाएंगे। चयनित कर्मचारियों में मास्टर शकील अहमद का नाम भी शामिल है।मास्टर शकील अहमद मरहूम डॉक्टर मुन्सब अली मुक्करबपुर पिरान कलियर के दामाद है। मास्टर शकील अहमद ने अपने ससुर डॉक्टर मुनसब अली से प्रभावित होकर सेवा भाव से कार्य करते आ रहे हैं क्योंकि डॉक्टर मुंनसब अली की भी क्षेत्र के समाजसेवीयो में मशहूर हस्तियों मे गिनती होती थी।
उत्तराखंड राज्य हज समिति के कार्यकारी अधिकारी मो. आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेट हज इंस्पेक्टर के पद हेतु प्रदेश से कुल 21 सरकारी कर्मचारियों ने आवेदन किया था। निर्धारित चयन प्रक्रिया के उपरांत आठ कर्मचारियों का चयन कर लिया गया है, जबकि एक पद पर चयन अभी शेष है। इसके अतिरिक्त छह कर्मचारियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। नियमानुसार प्रत्येक 150 हज यात्रियों पर एक हज इंस्पेक्टर की तैनाती की जाती है।
हज इंस्पेक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वे यात्रा के दौरान हाजियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हैं, उन्हें आवश्यक प्रशासनिक सहायता प्रदान करते हैं तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं। चयनित कर्मचारियों को यात्रियों के साथ ही सऊदी अरब भेजा जाएगा और उनकी यात्रा व ठहराव से संबंधित समस्त व्यय सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
सभी चयनित कर्मचारियों को 24 व 25 जनवरी को सेंट्रल हज कमेटी, मुंबई में आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें हज यात्रा से संबंधित नियमों, यात्रियों की सेवा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आपात परिस्थितियों से निपटने की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
चयनित कर्मचारियों की सूची इस प्रकार है:
हाजी रईस अहमद — प्रधानाचार्य, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, जसपुर
सदाकत हुसैन — प्रधानाचार्य, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रत्ना मडैया, बाजपुर
मोहम्मद गुलजार — सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अकबरपुर, हरिद्वार
मोहम्मद मोहसिन — सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अकबरपुर, हरिद्वार
मोहम्मद जावेद — सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट, रेलवे स्टेशन, देहरादून
गुलसनोवर — सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, तीरथ-प्रथम, जसपुर
तारिक हुसैन अनवर — सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ज्वालापुर, हरिद्वार
शकील अहमद — सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मंगलौर, हरिद्वार
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य से इस वर्ष कुल 1491 लोगों का हज के लिए चयन हुआ था, जिनमें से 127 यात्रियों ने यात्रा से इंकार कर दिया। अब प्रदेश से कुल 1366 हज यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। हज समिति द्वारा मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक यात्रियों के टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार